महंगाई को देखते हुए अब 31 सौं रुपए में होगा दाह संस्कार, जरूरतमंद परिवारों को लकड़ी नि:शुल्क

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। महनसर के रामदेव मंदिर में मुक्ति धाम विकास समिति की वार्षिक बैठक मदनलाल जाखड़ की अध्यक्षता में हुई। समिति संयोजक भंवरलाल सर्वा ने बताया कि बैठक में रिटायर्ड गार्ड भागीरथ दानोदिया ने जुलाई 2025 से अब तक एक वर्ष का आय-व्यय का वार्षिक प्रतिवेदन सदस्यों के सामने पढ़कर सुनाया। सदस्यों ने प्रतिवेदन का अनुमोदन करते हुए समिति की ओर से किए गए कार्यों पर संतोष जताया। बैठक में आगामी एक वर्ष के लिए वर्तमान कार्यकारिणी को ही कार्य करने की स्वीकृति दी गई। सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से ‘हरियालो राजस्थानÓ अभियान के तहत लगाए गए पौधों की सराहना की गई। बैठक में महंगाई को देखते हुए शव के दाह संस्कार में उपयोग होने वाली लकड़ी की राशि 21 सौं रुपए से बढ़ाकर 31 सौं रुपए करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संस्था की ओर से निशुल्क लकड़ी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। समिति के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य मुक्ति धाम में लगाए गए पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके लिए प्रत्येक परिवार से 500 रुपए वार्षिक सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी। बैठक में जगदीश कसवा, बुद्धिप्रकाश सर्वा, बजरंगलाल सोहू, भागीरथ सोहू, रजनीश राठी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। अंत में समिति संयोजक भंवरलाल सर्वा ने सभी का आभार जताया।

You might also like