गोगाजी मंदिर जा रही 75 वर्षीय महिला को क्रेन ने कुचला, मौत
निसं
खेतड़ी (नवयत्न)। मेहाड़ा क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क किनारे पैदल गोगाजी मंदिर जा रही 75 वर्षीय महिला को पीछे से आई क्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मेहाड़ा निवासी बिरमा देवी (75) पत्नी बदलूराम सुबह करीब 10 बजे घर से गोगाजी मंदिर जाने के लिए निकली थी। वह सड़क किनारे पैदल जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आई क्रेन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बेटे ने क्रेन चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया
मृतका के बेटे मालाराम ने खेतड़ी थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें आरोप लगाया कि क्रेन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे जा रही उसकी मां को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल क्रेन को जब्त कर लिया गया है। एएसआई बाबूलाल ने बताया कि क्रेन चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।