गल्र्स कॉलेज में पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राजकीय महिला महाविद्यालय, तारानगर की एनएसएस इकाई के अंतर्गत पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को नॉट मी बट यू का संदेश दिया गया, जो निस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने सामाजिक विषयों पर आधारित आकर्षक पोस्टर एवं रंगोलियां प्रस्तुत की, जिनमें स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा जैसे विषय प्रमुख रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य सुभाषचन्द्र बोला द्वारा की गई। एनएसएस प्रभारी डॉ अंकिता के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और एनएसएस के मूल उद्देश्यों को आत्मसात किया।

You might also like