तीज महोत्सव में सजा रंग-बिरंगा मंच, श्रीश्याम सखी दरबार का 9वां वार्षिकोत्सव
अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। श्रीश्याम सखी दरबार का नौंवां वार्षिकोत्सव एवं तीज महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गीत-संगीत, नृत्य, विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका तथा अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदरप्रसाद हिम्मतरामका ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजिक रेखा संदीप हिम्मतरामका के संयोजन व नेतृत्व में महोत्सव के दौरान गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में यशस्वी, अंजू सोनी, मधु रवि शर्मा, कुंदन सहित अन्य प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं। नृत्य नाटिका, एकल नृत्य, युगल नृत्य, ग्रुप डांस, रैंप वॉक तथा विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। विद्या निकेतन की प्रिंसिपल खुशबू व शैलबाला ने भी रैंप वॉक प्रतियोगिता में बतौर निर्णायक भाग लिया। कार्यक्रम में नेल आर्ट, बेस्ट हेयर स्टाइल, नोक-झोंक, फन गेम्स, रैंप वॉक और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजिक रेखा संदीप हिम्मतरामका ने बताया कि प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिताओं एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गई। नेल आर्ट प्रतियोगिता की इंचार्ज दीपा मोदी एवं रजनी केडिया, बेस्ट हेयर स्टाइल प्रतियोगिता की इंचार्ज निशा मोदी एवं बिंदु ओझा, नोक-झोंक प्रतियोगिता की इंचार्ज अंकिता एवं नीतू सर्राफ, फन गेम्स की इंचार्ज किरण केडिया एवं ख्याति केडिया, रैंप वॉक प्रतियोगिता की इंचार्ज कुंदन कटेवा एवं पूजा हिम्मतरामका तथा मेहंदी प्रतियोगिता की इंचार्ज सविता हिम्मतरामका एवं खुशबू पारीक रहीं। वहीं स्टॉल व्यवस्था की जिम्मेदारी सुनीता झुंझुनूंवाला एवं मधु बागड़ी ने संभाली। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तीज उत्सव की खुशियां साझा कीं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समारोह को यादगार बनाया। संचालन श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजिक रेखा संदीप हिम्मतरामका ने किया।

मधु रवि शर्मा बनी मिसेज श्रीश्याम सखी
इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के बाद मिसेज श्रीश्याम सखी की घोषणा की गई। जिसमें मधु रवि शर्मा को इस साल की मिसेज श्रीश्याम सखी चुना गया। वहीं नेल आर्ट में सुनिता झुंझुनूंवाला, मेहंदी प्रतियोगिता में बबिता सोनी, हेयर स्टाइल में अक्षिता पारीक, नोक—झोक में खुशबू पारीक—पूजा हिम्मतरामका की परफोरेंस सबसे अच्छी रही। वहीं स्टॉल नेहा केडिया की सर्वश्रेष्ठ रही। गिफ्ट पैकिंग की स्टॉल में नेहा केडिया ने विभिन्न अवसरों पर गिफ्ट पैकिंग को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। ?जो सभी के द्वारा सराहा गया। वहीं अन्य स्टॉलों ने भी अपनी छाप छोड़ी।
ये भी थे मौजूद
इस मौके पर शशि गुप्ता, सविता हिम्मतरामका, शारदा सोनी, सोनू हिम्मतरामका, सुनिता झुंझुनूंवाला, सुमन हिम्मतरामका, रेखा अनिल हिम्मतरामका, सुनिता सर्राफ, सुषमा केडिया, उर्मिला चौधरी, आशा हलवाई, मधु शर्मा, अक्षिता पारीक, मधु शर्मा पिलानी, अनिता बदनगढिय़ा, मधु बागड़ी, अनिता रणवां, मनीषा सोनी, मंजू चौधरी, अंजू सोनी, अमिता बाछुका, अनू तंवर, बबिता पंवार, मोनिका, बबिता सोनी, नीलम सोनी, बिंदू ओझा, नीतू हिम्मतरामका, बिंदू भगेरिया, नीतू सर्राफ, चंदा सोनी, दीपा मोदी, पायल सूरजगढिय़ा, पिंकी वर्मा, पिंकी सहल, दुर्गा, प्रेम गोदारा, ओमवती, कविता सुलतानिया, पूनम, ?प्रियंका, ज्योति चोटिया, पूजा हिम्मतरामका, खुशबू पारीक, रजनी केडिया, संगीता हिम्मतरामका, कुंदन कटेवा, सरिता भूकर, किरण केडिया, ख्याति केडिया आदि मौजूद थे।