गांगियासर और निराधनू में ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस
निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। गांगियासर और निराधनू में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार उल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। गांगियासर में जामा मस्जिद से मस्जिद के इमाम मोहम्मद हनीफ और जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष इकबाल खान की मौजूदगी में जुलूस रवाना हुआ। जुलूस में नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथों में झंडे लेकर चल रहे थे। युवा और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। जुलूस के दौरान बिसाऊ पुलिस थाने के एएसआई इंद्राज सिंह पुलिस जवानों के साथ तैनात रहे। इस दौरान बशीर खान अखाण, इनायत मुल्ला, इमरान, हबीब खान, याकुब दायमखानी, आबिद खान, शकील खान, रसीद इनायत खान, इसाक खान, शौकत खान, अरसद खान और शकील अहमद असर्फी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
निराधनू में भी मनाया जश्न
निराधनू में भी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे विलादत के अवसर पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया और अमन, शांति व भाईचारे का संदेश दिया।