नि:शुल्क नेत्र परीक्षण व प्रत्यारोपण शिविर आयोजित

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। शहर के रामगढिय़ा परिवार के सौजन्य से 42वां नि:शुल्क मोतियाबिंद परीक्षण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन प्रांगण में किया गया। शिविर शंकरा आई हॉस्पिटल, जिला अंधता निवारण समिति जयपुर व माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के सहयोग से स्व. परमात्मा देवी बाबूलाल रामगढिय़ा की स्मृति में लगाया गया। शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 90 मरीजों की आंखों का परीक्षण कर 26 मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया। चयनित मरीजों को सभी सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी दीनदयाल रामगढिय़ा, रमेश रामगढिय़ा, डॉ आशुतोष, नरेश पेड़ीवाल, एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने भगवान शंकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शिविर में सहयोगकर्ताओं का माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। शिविर में महावीर रामगढिय़ा, अरुण रामगढिय़ा, श्रीराम, सुभाष, अनूप जोशी, राजेंद्र सिंह बिदावत, नंदकुमार माटोलिया, मांगीलाल स्वामी, मुरलीधर मंडगिरा, कमल सोनी, रामअवतार ठठेरा, महावीर सिंह, ओम मंगलहारा, डॉ लीलाधर, अपर लोक अभियोजक जयकांत बिवाल, गोविंद पंसारी, प्रकाश चौधरी, राकेश रुथला, ओम सारस्वत ने अपनी सेवाएं दी।

You might also like