25 हजार का ईनामी अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ में पार्षद राजेंद्र बेरवाल के घर पर फिरौती की मांग को लेकर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने रोहित गोदारा एवं वीरेंद्र चरण के गुर्गे को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश है। उक्त फायरिंग मामले में पुलिस ने अब तक 12 जनों को गिरफ्तार कर लिया है। आपराधिक गतिविधियों, अवैध वसूली, जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने व समाज में भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले अपराधी रोहित गोदारा व वीरेन्द्र चारण गैंग के 25 हजार के ईनामी अंतरराज्यीय आरोपी बिन्दू उर्फ मिन्दु मोडासिया को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि सुनील कुमार निवासी वार्ड संख्या 21, रतनगढ़ ने पुलिस थाना को रिपोर्ट दी कि 14 मई 2026 को सुबह के करीब पांच बजे मैं उठा था तथा उठने के बाद मै मेरे घर के उपर की मंजिल के पॉर्च में टहल रहा था, उस वक्त दो नकाबपोश व्यक्ति मेरे घर के आगे सडक़ पर आये जिनमें से एक व्यक्ति ने अपने हाथ में हथियार ले रखा था, हथियार लिये हुये व्यक्ति ने मेरी तरफ हथियार तान लिया तथा साथ वाले व्यक्ति ने कहा कि सुनिल तूने विरेन्द्र चारण भाई साहब व रोहित गोदारा भाई साहब का काम नहीं किया, तूने उनके द्वारा मंगवाये हुये एक करोड़ रूपये रोहित के माता-पिता को नहीं भेजे अब तूझे जान से हाथ धोना पड़ेगा, तूझे आज जिंदा नहीं छोड़ेंगे, उक्त धमकियां देते हुये हथियार लिये हुये व्यक्ति ने मुझे जान से मारने के लिए अपने हाथ में लिये हुये हथियार से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर फरार हो गये। मानवीय व तकनीकी सूचना के आधार पर प्रकरण में गहनता से अनुसंधान करते हुये प्रकरण में पूर्व में 11 आरोपियों को गिरफतार करने के उपरान्त आरोपी बिन्दु उर्फ मिंटु निवासी सोरड़ा जदीद, मोडासिया, पुलिस थाना बहल जिला भिवानी हरियाणा के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाया जाने पर आरोपी की तलाश हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी। प्रकरण में वांछित 25,000 के ईनामी अंतरराज्यीय आरोपी बिन्दु उर्फ मिन्टु को हिसार हरियाणा से डिटेन किया जाकर आरोप प्रमाणित पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान एवं अन्य सकिय सदस्यो की तलाश जारी है। गैंगस्टर एवं स्थानीय गुर्गों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुये उक्त प्रकरण में अब तक पुलिस ने 12 आरोपियों की गिरफतारी कर बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

You might also like