सूरजगढ़ में 25 वार्डों के लिए कांग्रेस के लिए 50 ने जताई दावेदारी

कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। नगर पालिका चुनाव में वार्डो पार्षद के लिए कांग्रेस से सूरजगढ़ के 25 वार्डो से 50 कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए आवेदन कर अपनी दावेदारी जताई हैं। निकाय चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव हरिशंकर जांगिड़ एवं सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार द्वारा बैठक का आयोजन कर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लडऩे की सलाह दी हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल ने बताया कि कांग्रेस की टिकट के लिए अब तक 50 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विधायक श्रवण कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ निकाय चुनाव रण में उतर रही है। कांग्रेस पार्टी की टिकट के 50 प्रत्याशियों का पैनल बना कर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को भेजा गया है।

You might also like