चिड़ावा में पहले दिन पहले दिन 11 नामांकन दाखिल
विजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न)। नगरपालिका चिड़ावा के वार्ड सदस्यों के लिए गुरुवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन अधिकारी किरण पाल ने बताया की पहले दिन कुल 149 फॉर्म खरीदे गए, जिनमें से 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा करवा दिए हैं। जिनमें वार्ड 24 से मनभरी देवी ने निर्दलीय, वार्ड 38 से अमीलाल ने निर्दलीय, वार्ड 38 से ही सुनिल भडिय़ा ने भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय, वार्ड 9 से दिनेश जांगिड़ ने निर्दलीय, वार्ड 37 से आरती ने निर्दलीय, राकेश कुमार नायक ने निर्दलीय, चीन कुमार ने निर्दलीय, वार्ड 43 से संगीता शेखावत ने निर्दलीय, वार्ड 31 से पूनम जोशी ने निर्दलीय, वार्ड 32 से पंकज शर्मा ने निर्दलीय, अंजू मनोज महमिया ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।