संदीप ने जीता 1600 मीटर में गोल्ड मेडल

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। कस्बे के बालाजी सैन्य नि:शुल्क प्रशिक्षण संस्था खेलगांव डेरावाली श्रीमाधोपुर में आयोजित वॉलीबाल एवं एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के 10 वें संस्करण का आयोजन किया गया। कोच बिरजू सिंह सामोता ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता में 1600 मीटर में प्रथम स्थान समय 4 मिनट 24 सेकेंड में संदीप पलसाना, दूसरा स्थान संजय सैनी खेलगांव व तीसरे स्थान पर लोकेश सैनी चौमूं रहे जिनको मेडल नकद इनाम क्रमश: 2100, 1100 और 500 रूपये देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक योगेश शर्मा व महावीर गोदारा ने बताया कि 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अभिजीत मीणा नीमकाथाना, दूसरा स्थान अमित गुर्जर गुढ़ा और तीसरी स्थान पर अभिषेक वर्मा खेलगांव रहे। इनको सम्मानित राशि में मेडल देकर सम्मानित किया गया और इसी प्रकार बालिकाओं के दौड़ वर्ग 400 मीटर में प्रथम स्थान दीपिका वर्मा चौमंू दूसरे स्थान पर, संगीता सैनी खेलगांव और तीसरे स्थान पर पलक मीणा खेलगांव रही। इनको भी संस्था द्वारा सम्मानित राशि में मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता श्याम चौधरी श्रीमाधोपुर के द्वारा किया गया। साथ में कोच बिरजू सिंह सामोता, संस्था अध्यक्ष मुरलीधर सामोता, चौथमल सामोता, अनिल पीटीआई, दिनेश जाखड़, डॉ अंकित जाखड़, बनवारी लाल सामोता, आशीष सामोता, अनूप चौधरी, सुरेश रोलानिया, आलोक बराला, विनोद जाखड़, हिम्मत सिंह राठौड़, जेपी यादव, विजय, संदीप महिपाल, भवानी सिंह आदि उपस्थित रहे। वॉलीबॉल का उद्घाटन मैच करौली सेकंड बनाम श्याम सरकार खाटू के मध्य खेला गया जिसमें करौली सेकंड विजेता रही। दूसरा मैच खेलगांव सेकंड बनाम सीमारला के मध्य सुचारू है। वॉलीबॉल विजेता टीम को 31000, उप विजेता टीम को 21000 ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। बालाजी स्टेडियम खेलगांव को स्व. दिनेश सामोता राज. पुलिस पुण्य स्मृति में शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर परिवार के सदस्य चौथमल सामोता, डॉ कविंदर सामोता, आशिष सामोता राजस्थान पुलिस ने सप्रेम भेंट किया।

You might also like