बाइक चुराने वाला शातिर गिरफ्तार
निसं
जयपुर (नवयत्न)। मुहाना थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) साउथ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में वाहन चोरी की करीब आधा दर्जन वारदातें करना स्वीकार किया है। आरोपी से अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ जारी है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पहचान इंद्र सिंह राजपूत (28) निवासी जामडोली जयपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।। पुलिस के अनुसार पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। साथ ही बरामद बाइक के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।