शिक्षक संजय मीणा को मिलेगा गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड
निसं
बुगाला (नवयत्न)। क्षेत्र के समाजसेवी एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, धायलों का बास में कार्यरत जाखल निवासी शिक्षक संजय मीणा को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था आदर्श समाज समिति इंडिया की ओर से संजय मीणा का इस सम्मान के लिए चयन किया गया है। संस्था के संयोजक धर्मपाल गांधी ने बताया कि संजय मीणा द्वारा गोसेवा, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उनका चयन किया गया है। यह सम्मान बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार, 1 सितंबर को सूरजगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। संजय मीणा शिक्षा के क्षेत्र में अपने दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। तथा विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं।