एडीजे मीणा ने छात्राओं को किया जागरूक

निसं
तारानगर (नवयत्न)। तालुका विधिक समिति की ओर से कस्बे के एमएसजी हाइटेक गुरूकुल गर्ल्स स्कूल ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान के तहत अजनबियों से सावधान थीम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एडीजे संतोष कुमार मीणा ने स्कूल की स्कूल की छात्राओं को अजनबियों से सावधान-मना करो, दूर जाओ, बताओ थीम पर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को अपहरण, बाल तस्करी, बाल श्रम और जबरन भीख मांगने जैसे गंभीर अपराधों से सतर्क रहने की आवश्यकता है तथा हर बच्चे को सुरक्षा, गरिमा और शिक्षा का अधिकार प्राप्त है। रालसा, डीएलएसए और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन बच्चों की सुरक्षा, बचाव और पुनर्वास के लिए निरंतर कार्यरत है अगर किसी बच्चे के साथ अन्याय हो रहा है तो तुरंत 1098, रालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क करे साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 बीएनएस बच्चों को हर प्रकार के दुर्व्यवहार से मजबूत कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही एएसआई विजय सिंह ने बच्चों को साइबर अपराध के बारे मे जागरूक किया तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे मे भी जानकारी दी गई। प्रिंसिपल हिमांशु रानी ने एडीजे संतोष कुमार मीणा का धन्यवाद ज्ञापित किया।

You might also like