सरकारी विद्यालय को भेंट की डबल बैटरी
निसं
तारानगर (नवयत्न)। भामरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समाजसेवी किशन लाल घेऊवा तथा अध्यापक भामाशाह नरसाराम प्रजापत ने सामूहिक रूप से विद्यालय को दो बैटरी विद्यालय को सप्रेम भेंट की। प्रधानाचार्य कमलेश ने बताया कि कंप्यूटर लैब में कम वोल्टेज कारण कंप्यूटर, स्मार्ट बोर्ड, पंखे आदि उपकरण नहीं चल पाते हैं, जिसके लिए डबल बैटरी इनके सुचारू रूप से संचालित करने में सहायक होगी। विद्यालय को डबल बैटरी भेंट करने के लिए समस्त स्टाफ की ओर से प्रेरक प्राध्यापक कृष्ण कुमार नैण ने दोनों का बहुत-बहुत आभार व धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर राकेश कुमार प्रजापत एवं सेवानिवृत अध्यापक मनीराम ने समस्त ग्राम वासियों की ओर से किशन लाल घेऊवा एवं नरसाराम प्रजापत का आभार जताया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डाइट प्राचार्य देवकरण सिंह, वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमारी, मंजू बाला, भगवानाराम, गुलझारीलाल, अध्यापिका संतोष, सुशीला पूनियां, शारदा, मनीराम, भारती पारिक, कनिष्ठ सहायक लक्ष्मी, सुभाष कुमार सहित समस्त स्टाफ व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।