पूर्व सरपंच जसवंत सिंह ने दिए 51 क्विंटल गेहूं
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)18 मई। कोरोना महामारी में कई संस्थाए, भामाशाह व सरकार आगे आ रही है वहीं किसान भी पीछे नहीं रह रहे हैं। खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन को जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए गेहूं वितरण कर एक अलग पहचान कायम की है। इसी कड़ी में सोमवार को बड़ाऊ की ग्राम पंचायत भवन में बड़ाऊ पूर्व सरपंच जसवंतसिंह शेखावत ने जरुरतमंद लोगो की सहायता के लिए 51 क्विंटल गेहूं पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत व ग्राम विकास अधिकरी रामजीलाल महला को सौंपे। इस अवसर पर हिम्मतसिंह, मुन्नीसिंह, नबील खान, सुनिल वर्मा मौजूद थे।