दुपहिया वाहन चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
निसं
जयपुर (नवयत्न)। मुहाना थाना पुलिस ने वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर शंकर चौधरी 22 निवासी रेनवाल जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस की पतारसी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रेनवाल मांझी थाने में चोरी और विद्युत अधिनियम के तीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उससे वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।