दो बच्चों को लेकर घर से निकली विवाहिता
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। नोखा क्षेत्र में दो बच्चों को लेकर एक विवाहिता के मायके से चले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कांकरिया चौक निवासी पूनमचंद लखारा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाकर एक युवक पर उसकी पत्नी को दोनों बच्चों सहित साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला पुत्री शिवरत्न लखारा, निवासी हिम्मटसर, पिछले तीन-चार दिनों से अपने मायके गई हुई थी। आरोप है कि 1 सितंबर की सुबह करीब 3 से 5 बजे के बीच उर्मिला अपने दोनों बच्चों पीयूष (12) और लोकेश (7) के साथ मायके से निकल गई। रिपोर्ट में पूनमचंद ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी नंदूराम साध निवासी मालाणी बास, नोखा के साथ गई है। परिवादी के अनुसार उर्मिला अपने साथ स्त्रीधन के आभूषण, जिसमें ठुस्सी, रखड़ी-सेर, तीन अंगूठियां तथा तीन जोड़ी पायल/पाजेब शामिल हैं, के अलावा करीब 20 हजार रुपए नकद भी लेकर गई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता और दोनों बच्चों की तलाश के साथ पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।