कृष्ण-राधा के रूप में सजे नन्हे बच्चे, स्कूल में गूंजे कान्हा के जयकारे

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। मोदी रोड स्थित राजस्थानी शिशु मंदिर स्कूल में गुरुवार को जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल का माहौल कृष्णमय नजर आया। नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे तो उनकी मासूम अदाओं ने सभी का ध्यान खींचा। बच्चों ने कृष्ण के बाल स्वरूप को साकार करते हुए उत्सव में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें युवांशी सोनी ने प्रथम, गिरिशा ने द्वितीय और दृष्टि शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमलेश शर्मा ने बच्चों को भगवान कृष्ण के जन्म और उनकी विभिन्न लीलाओं से जुड़े प्रसंग सुनाए। उन्होंने बच्चों को कृष्ण के जीवन और उनके संदेशों से परिचित कराया। विद्यालय निदेशक विवेक शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुडऩे का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि पैदा करना भी है। कार्यक्रम में सचिव सज्जन कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा, सुशील सोनी, दीक्षिका शर्मा, कविता प्रजापत, राजेश शर्मा, विकास, राहुल, मीना शर्मा, पूनम सैनी, शालु सैनी, प्राची शर्मा, अशोक वर्मा, जसवीर कुमार सहित अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रुति शर्मा ने किया। अंत में सचिव और प्रधानाचार्य ने अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार जताया।

You might also like