सोती बने खांडल विप्र विश्व परिषद, राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष

चूरू,(पीयूष शर्मा)18 मई। खांडल विप्र विश्व परिषद के प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण खांडल ने परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की है।
प्रदेशाध्यक्ष की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कार्यकारिणी में शहर के युवा समाजसेवी राजेश सोती को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले सोती संगठन में जिलाध्यक्ष के रूप में समाजसेवा में जुटे थे। कार्यकारिणी में शहर के समाजसेवी कैलाश नवहाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शहर के जगदीश चोटिया, पवन शर्मा होल्डर, युवा समाजसेवी श्रीराम पीपलवा, यादवेंद्र वशिष्ठ, सीताराम चोटिया आदि ने प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया।

You might also like