पीसफुल योगा टूर्नामेंट का हुआ सफलतापूर्वक आयोजन

निसं
तारानगर (नवयत्न)। पीसफुल योगा जयपुर की ओर से तीसरा पीसफुल योगा टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजीव पचार एडिशनल कमिश्नर जयपुर, नरेन्द्र वर्मा एडिशनल कलेक्टर जयपुर, योगगुरु ढाका राम गुरुजी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में टूर्नामेंट के ऑर्गेनाइजर एवं पीसफुल योगा संस्थान के फाउंडर श्याम मुंडोतिया तथा डायरेक्टर शंकर मुंडोतिया भी उपस्थित रहे। साथ ही ऑर्गेनाइजिंग सचिव राजेश सैनी की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। इस टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों एवं योग संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी योग प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बच्चों एवं युवाओं को योग के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना तथा योग को स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। सभी मुख्य अतिथियों, आयोजकों, स्कूलों, योग संस्थानों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का पीसफुल योगा जयपुर की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद दिया गया।

You might also like