बेटी के जन्मदिन पर की गौसेवा
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)18 मई। अपनी बेटी के जन्मदिन पर आनंद मांडिया ने गौसेवा की अनूठी मिशाल पेश की। गौपुत्र सेना के बबलू बजरंगी ने बताया कि आनंद मांडिया ने अपनी बेटी तृषा का जन्मदिन गांव की बेसहारा गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाकर मनाया। इस अवसर पर कोशव मांडिया, महक मांडिया, चीन्नी मांडिया भी मौजूद रहे। बजरंग दल, गौ पुत्र सेना के बबलू बजरंगी, राहुल पंडित, अजीत स्वामी, विजय मोदी, विक्की, करन सांखला, नारायण सोनी, महेंद्र प्रजापत, संदीप जांगिड़ आदि लॉक डाउन के वक्त से ही निरीह मूक गौवंश की सेवा कर रहे हैं।