एसडीएम ने ली बैठक

सूरजगढ़,(कृष्ण कुमार गांधी)18 मई। सोमवार को एसडीएम अभिलाषा चौधरी ने तहसील कार्यालय सभागार में प्रशासनिक व मेडिकल विभाग के अधिकारियो की बैठक ली। बैठक में होम क्वारेंटाइन व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा एसडीएम अभिलाषा चौधरी ने होम क्वारेंटाइन व्यवस्थाओं के क्रियान्वित करने के लिए उपखंड स्तरीय क्वारेंटाइन प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत स्तरीय तथा वार्ड स्तरीय क्वारेंटाइन समितियां गठित की गई है उसकी जानकारी दी। बाहर दूसरे प्रदेशों के हॉट स्पॉट से आये लोगो के लिए बीसीएमओं को आवश्यक निर्देश देते हुए बाहर से आये लोगो को बराबर स्क्रीनिंग, जांच व सैंपलिंग के निर्देश दिए। विधायक सुभाष पूनिया ने भी निर्देश दिए। डीवाईएसपी रघुवीर प्रसाद शर्मा, नायब तहसीलदार नीरज कुमारी, सतीश राव, बीडीओं अरविंद गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You might also like