घायल गौवंश का किया इलाज

मलसीसर,(रमेश शर्मा)19 मई। उपखंड क्षेत्र में बजरंग दल मुक प्राणियों की सेवा के लिए हर दम तैयार रहता है। निकटवर्ती गांव जालिमपुरा में एक गौवंश शारीरिक पीड़ा से परेशान था उठने में भी परेशानी हो रही थी। बजरंगदल संरक्षक सुधीर चौमाल ने बताया कि जालिमपुरा गांव में एक गाय घायल अवस्था में परेशान हो रही है यह सूचना मिलने पर तुरन्त डाक्टर लोकेंद्र कालेर व राजीव से सलाह लेकर गाय का इलाज किया गया। सोनू, पंकज, राजेन्द्र, विकास, पवन, विनोद, राहुल आदी ने मिलकर गौमाता का इलाज करवाया।

इसी प्रकार बागा पड़ता की ढाणी से गौ रक्षक संजू ने सूचना कर बताया कि एक हिरण का बच्चा घायल अवस्था में मिला। जो कुत्तों के काटने से काफी घायल हो गया था। बजरंग दल कि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल हिरण के बच्चे का इलाज किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने बच्चे को वन विभाग से आए प्रताप के सुपुर्द किया।

You might also like