सेवा संकल्प सभा में नोखा से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जयपुर में आयोजित सेवा संकल्प सभा में नोखा से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को जनसेवा से जोड़ने का संदेश दिया गया। सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और राष्ट्रसेवा के उनके दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याण की भावना पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।
नोखा से भाजपा कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी
सेवा संकल्प सभा में नोखा के पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई का भी सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ नोखा से आसकरण भट्टड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाराम पारीक, पार्षद सीताराम जोशी, महामंत्री रमेश नाथ, महामंत्री संदीप चोरड़िया, सोशल मीडिया प्रभारी देवकिशन पंडित, सुनील पूनिया, जुगल राजस्थानी, रमजान अली, राजेंद्र पंडित, जयनारायण पंडित, रेवंत राम चांवरिया, कपिल जोशी, भवानी सिंह, मुकेश बंजारा, हनुमान व्यास, मुंशी खान, कन्हैयालाल व्यास, दिनेश जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सेवा और अंत्योदय का संदेश
कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को जनसेवा का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उनके सिद्धांतों को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया गया। आयोजन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया। गौरतलब है कि 25 सितंबर को जयपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों का कार्यक्रम रहा। उन्होंने अल्बर्ट हॉल पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में भी भाग लिया, स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छता मित्रों का सम्मान और पौधरोपण किया। नोखा से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प दोहराया।

You might also like