सूरजगढ़ में भव्य रासलीला आज से, डांडिया और ब्रज की होली रहेंगे आकर्षण
कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। कस्बे की अनाज मंडी गेस्ट हाउस में श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान की ओर से 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक भव्य रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन वाले स्वामी कन्हैया लाल के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला व्यापार संघ अध्यक्ष सेवाराम गुप्ता ने बताया कि रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम में डांडिया नृत्य, मयूर नृत्य, दीपक नृत्य, ब्रज की प्रसिद्ध होली और बाल लीलाएं विशेष आकर्षण रहेंगी। रासलीला का आयोजन प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।