गुढ़ा कॉलेज में 24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू

निसं
गुढ़ा (नवयत्न)। सेठ श्री केदारनाथ मोदी राजकीय महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के तत्वावधान में 24 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनिता झांझड़िया और केन्द्र प्रभारी डॉ. सरोज नैनीवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केन्द्र प्रभारी डॉ. सरोज नैनीवाल ने प्रशिक्षण की रूपरेखा बताते हुए छात्राओं को शिविर के महत्व की जानकारी दी। डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और संघर्षों की जानकारी देते हुए छात्राओं को उनके साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. विजेन्द्र सिंह तंवर ने छात्राओं से प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। पूर्व प्रशिक्षणार्थी दीपिका कुमावत ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिविर में सीखी आत्मरक्षा तकनीकों से उसके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र की सहप्रभारी डॉ. सुमन सैनी ने किया। इस दौरान डॉ. बंशीलाल, डॉ. जितेन्द्र डी. सोनी, डॉ. कुलदीप ढाका, डॉ. नरेश कुमार, सुभाष चन्द्र खेड़ड़, मनीष कुमार, मधुसूदन सिंह राठौड़, प्रवीण ढेवा, संजय कुमार सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी और अन्य लोग मौजूद रहे।

You might also like