द्वितीय चरण में कुल 22 विकास कार्यों के लिए 141.95 लाख की स्वीकृतियां जारी
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, पेयजल सड़क, सामुदायिक भवन, प्रकाश व्यवस्था एवं श्मशान घाटों से जुड़े विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पूसाराम गोदारा द्वारा विधायक कोटे से वित्तीय वर्ष 2026-27 में ग्रामीण क्षेत्रों में द्वितीय चरण में कुल 22 विकास कार्यों के लिए 141.95 लाख लगभग 1.42करोड़ की स्वीकृतियां जारी हुई हैं। इन स्वीकृत कार्यों में गांवों में सीसी ब्लॉक सड़क, सामुदायिक भवन, चारदीवारी, टीन शेड, हाई मास्क लाइट, जलहौद, ट्यूबवेल, विद्यालय कक्ष, श्मशान घाट तथा अन्य जनसुविधा से जुड़े कार्य शामिल हैं। विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और ढाणी तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे भी स्वीकृति दिलाई जाएगी। स्वीकृत कार्य सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, मेघवाल बस्ती सिमसिया बिदावतान 12.49 लाख, सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य, दानाराम पूनिया के घर से आम गुवाड़ की ओर, ग्राम लूंछ 11 लाख, सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य, श्रवण पूनिया के घर से ठाकुरजी मंदिर होते हुए हनुमान माली के घर की ओर, ग्राम बीरमसर 9.99 लाख, टीन शेड निर्माण कार्य, गोगामेड़ी के पास बस स्टैंड पर, ग्राम छाबड़ी खारी 3.99 लाख, टीन शेड निर्माण कार्य, अम्बेडकर भवन ग्राम छाबड़ी खारी 3.99 लाख, ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य, आम रास्ता से ब्राह्मण एवं सारण श्मशान भूमि होते हुए नौरंगराम नाई की ढाणी और ग्राम टीडियासर 8.99 लाख, एक कमरा निर्माण कार्य, सार्वजनिक गोगामेड़ी के पास, ग्राम रणधीसर नया बास 5.99 लाख, एक कक्षा-कक्ष मय बरामदा 20 गुणा 25 निर्माण कार्य, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ग्राम जैतासर 8.99 लाख, हाई मास्क लाइट लगाने का कार्य गींदड़ चौक ग्राम जैतासर 4.49 लाख, हाई मास्क लाइट लगाने का कार्य, मेघवाल मोहल्ला बस स्टैंड ग्राम जैतासर 4.49 लाख, जल होद निर्माण कार्य, नायक मोहल्ला ग्राम आलसर बास 3.41 लाख, एक कक्षा-कक्ष मय बरामदा 20 गुणा 25 निर्माण कार्य, राजमावि ग्राम आलसर बास 8.99 लाख, जीएलआर निर्माण कार्य, ग्राम जेगणिया बिदावतान 5.00 लाख, सिंगल फेस ट्यूबवेल निर्माण कार्य, सांसी मोहल्ला ग्राम सिमसिया बिदावतान 1.99 लाख, पूनिया श्मशान भूमि की चार दिवारी 100 फीट निर्माण कार्य, ग्राम हरदेसर 1.59 लाख, सामुदायिक भवन की चार दिवारी मरम्मत मय गेट व ब्लॉक लगाने एवं शौचालय निर्माण कार्य, ग्राम खोतड़ी 8.00 लाख, अपूर्ण चार दिवारी 200 मीटर निर्माण कार्य, मेघवाल श्मशान घाट ग्राम लाछड़सर 7.59 लाख, पानी टंकी एसआर प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण कार्य, बगीची एरिया ग्राम लाछड़सर 4.99 लाख, सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य, राउमावि से सार्वजनिक श्मशान तक, ग्राम भरपालसर 9.99 लाख, सार्वजनिक कब्रिस्तान में बने टीन शेड की चार दिवारी मय फर्श निर्माण कार्य, ग्राम कनवारी 5.99 लाख, जल ग्रहण कुण्ड निर्माण कार्य, सार्वजनिक आम गुवाड़ ग्राम जोगलिया 5.00 लाख, फेल ट्यूबवेल के स्थान पर नया ट्यूबवेल निर्माण कार्य, राउमावि के पास ग्राम जान्दवा 5 लाख।