राष्ट्रीय सेवा योजना का तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों की ओर से तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुंभारम्भ कार्यवाहक प्राचार्य डॉ कैलाश चन्द्र वर्मा ने किया व विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन को अपने व्यक्तित्व में विकसित करने के लिए कहा। कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ सत्यवती बुडानियां ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल अर्थ पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को विभिन्न समूहों में विभाजित होकर सामूहिक रूप से गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। डॉ सरिता व रविन्द्र कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों से सभी को अवगत करवाया तथा सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी इकाई प्रथम प्रो. योगिता ने किया। एनएसएस अधिकारी इकाई द्वितीय प्रो. गोगराज निठारवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नव पंजीकृत स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली, वर्षपर्यनत आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियों से परिचित करवाना रहा। कार्यक्रम में डॉ नेहा, प्रो. सन्दीप कुमार, प्रो. ममता पूनिया आदि संकाय सदस्य व अनेक स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे स्वयंसेवकों का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करवाया गया।