आंगन मिलन समारोह आयोजित

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। कस्बे के वार्ड 8 में महिला बाल विकास विभाग की ओर से आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता कौशल्या भातरा व सुमन देवी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। महिलाओं को पोषण के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी अनेक सलाह दी गई। महिलाओं, बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने का आह्वान किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनी, सहायिका का सम्मान किया गया। प्रधानमंत्री की ओर से भेजे गये प्रशस्ति पत्र का वितरण व्याख्याता स्वाति भातरा ने प्रदान किया। इस दौरान सुभाष कुमावत, सन्नी शर्मा सहित अनेक बच्चे व वार्ड की महिलाए मौजूद रही।

You might also like