वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो घायल
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। मंगलवार दोपहर को हनुमानगढ़ किशनगढ़ मेगा हाईवे पर गोपालपुरा चौराहा के पास किसी वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो भाई धन्नाराम व बाबूलाल नायक, निवासीगण डूंगरास आथूना घायल हो गए। जिनको निजी वाहन से राजकुमार गोदारा, टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार और अन्य की सहायता से सुजानगढ़ अस्पताल की इमरजेंसी मे भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया तथा सुजानगढ़ कोतवाली के एएसआई निवास कुमार भी अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। गंभीर स्थिति के कारण धन्नाराम को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक धन्नाराम अपने भाई बाबूलाल जो दिल्ली रहता है, उसे छोड़ने सुजानगढ़ आ रहा था, कि ये हादसा घटित हो गया। बाबूलाल को मामूली चोट आयी है। टक्कर के बाद आत वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।