एलईडी रथ से योजनाओं का प्रचार, रेहड़ी-पटरी संचालकों को स्वनिधि योजना की जानकारी
अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान के दौरान एलईडी युक्त प्रचार रथ के जरिए योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी और ठेला संचालकों से संपर्क किया। इस दौरान उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाली ऋण सुविधा, पात्रता और लाभों की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि योजना का उद्देश्य छोटे कारोबारियों को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में चूना चौक क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर व्यापारियों और ग्राहकों को कपड़े के थैले वितरित किए। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा शहर महामंत्री विजेंद्र हतवाल, उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, जगदीश गोस्वामी, सुनील मोरवाल, सुशील सिकलीगर, अनिल जोशी, सुनील सैनी, अनिल सैनी, पवन सैनी, गोपाल सैनी, कृष्ण कुमार पुरोहित, नमिश शर्मा, मुकेश शर्मा, विनोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।