70वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी का सराहनीय प्रदर्शन
कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। 70वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में टैगोर चिल्ड्रन एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्राचार्य आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि दीपांशु पुत्र सुमेर और योगेश कुमार पुत्र सत्यवीर का चयन कबड्डी, भविष्य पुत्र राजवीर का बॉक्सिंग तथा हिमांशु पुत्र रविदत्त का योगा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके अलावा विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। विद्यालय की कबड्डी टीम ने भी जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों और पदक विजेताओं के विद्यालय पहुंचने पर अकादमिक डायरेक्टर दीक्षा तन्मय अहलावत और विद्यालय स्टाफ ने उनका जोरदार स्वागत किया। उपप्राचार्य विजेंद्र झाझड़िया, अजय लुणायच और खेल प्रभारी पवन कुमार मोरवाल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।