4 अक्टूबर को मनाया जाएगा बावलिया बाबा का श्राद्ध दिवस
निसं
बुगाला (नवयत्न)। परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा का श्राद्ध दिवस 4 अक्टूबर को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। बाबा के मंदिर एवं म्यूजियम परिसर में ‘एक शाम बाबा के नामÓ कार्यक्रम आयोजित होगा। कपिल कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में बाबा की प्रतिमा का विशेष शृंगार किया जाएगा। इसके बाद सामूहिक गणेश चालीसा पाठ और 101 दीपों से महाआरती होगी। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन की थीम श्रद्धा, भक्ति, सेवा, समर्पण और आस्था रखी गई है।