102 वर्षीय मनोहरी देवी को दिया वरिष्ठ नागरिक दिवस का शुभकामना प्रमाण-पत्र
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न)। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत लाछड़सर के मतदान भाग संख्या 06 की 102 वर्षीय मतदाता मनोहरी देवी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान की ओर से प्रेषित हार्दिक शुभकामना प्रमाण-पत्र घर पहुंचकर प्रदान किया गया। वरिष्ठ नागरिकों की मतदान में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने एवं उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान दिया गया। बीएलओ हरीश प्रताप, मदनलाल बिस्सु, पर्यवेक्षक जैसराज दैय्या एवं पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कैलाश मीणा ने मनोहरी देवी के घर पहुंचकर उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस दौरान अधिकारियों ने मनोहरी देवी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। 102 वर्ष की उम्र में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ी उनकी भागीदारी को प्रेरणादायी बताया गया।