बिट्स पिलानी एवं कृषि विज्ञान केंद्र चांद गोठी का किया औद्योगिक भ्रमण

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भालेरी चूरू के व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत कक्षा 9 एवं 10 के करीब 85 विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण दल को बच्चों के साथ प्रभारी बनाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार अहमद ने बच्चों की उपस्थिति एवं अभिभावकों की सहमति लेने के पश्चात दल को रवाना किया। एमआई के बच्चों को प्रभारी मनीराम जाखड़ (कौशल मित्र) के साथ भ्रमण स्थल कृषि विज्ञान केंद्र चांद गोठी का भ्रमण करवाया। कृषि वैज्ञानिक शौकत अली ने सूक्ष्म सिंचाई के रोजगार के अवसर के बारे में अवगत करवाते हुए संस्थान की विभिन्न यूनिट (केंचुआ खाद) का भ्रमण करवाया। आईटी के बच्चों के प्रभारी आरिफ खान (प्राध्यापक) के साथ भ्रमण स्थल बिट्स पिलानी का भ्रमण करवाया। संस्थान के कार्मिक सुरेंद्र कुमार ने सूचना प्रौद्योगिकी के युग में हो रहे नवाचारों के बारे में बताया तथा संस्थान की विभिन्न यूनिट (कंप्यूटर लेब) का भ्रमण करवाया। भ्रमण में बच्चों के साथ विद्यालय की महिला कार्मिक सुमन कुमारी, राजवीर कौर एवं पुरुष कार्मिक बद्री प्रसाद, सुभाष पूनिया आदि उपस्थित रहे ।

You might also like