पंचायतराज चुनाव की आवेदन प्रक्रिया शुरू
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। भारतीय जनता पार्टी लाडनूं में पंचायतराज चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपने आवेदन देने शुरू किये। पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष को चुनाव में भाग लेने के इच्छुक कार्यकर्ता अपना आवेदन ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष को देने है जो कि पार्टी गाइडलाइन अनुसार आगे भेजे जाएंगे। आवेदन लेने की प्रक्रिया में पहले दिन कई आवेदन आए लाडनूं भाजपा कार्यालय करंट बालाजी चौराया पर भाजपा मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ऑडिट, वरिष्ठ कार्यकर्ता ऐडवोकेट जगदीश सिंह, बजरंग सिंह, पूर्व प्रधान प्रताप सिंह, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष कसूम्बी आनंद बागड़ा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष निम्बी श्याम सुंदर पंवार, महामंत्री राजाराम, अर्जुन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।