डॉ. जुल्फिकार को मिला महात्मा गांधी एक्सीलेंस अवार्ड

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। जिले के निकटवर्ती भीमसर गांव निवासी युवा लेखक व शोधकर्ता डॉ. जुल्फिकार को ‘महात्मा गांधी एक्सीलेंस अवार्ड-2026Ó से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में फेमस पीपल इंडिया वर्ल्ड फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. जुल्फिकार को शिक्षा, समाजसेवा और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वे जगतगुरु स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर शोध कार्य कर रहे हैं। उनके शोध एवं लेखन कार्यों में मानव सेवा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण जैसे विषय प्रमुख रहे हैं। बताया गया कि डॉ. जुल्फिकार को उनके शोध और लेखन कार्यों के लिए इससे पहले भी देश-विदेश में विभिन्न संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों और उनके सामाजिक सरोकारों पर लेखन एवं शोध कार्य किया है। डॉ. जुल्फिकार के अनुसार महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद के विचार मानवता, सामाजिक सेवा, शांति, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण से जुड़े रहे हैं। वर्तमान समय में मानव सेवा और सामाजिक सौहार्द की आवश्यकता को देखते हुए इन विचारों को समाज तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है। आयोजकों के अनुसार महात्मा गांधी एक्सीलेंस अवार्ड विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने डॉ. जुल्फिकार को बधाई दी।

You might also like