गौ सेवा कर मनाई गौ सेवक गोकुलचंद की स्मृति

निसं
डूंडलोद (नवयत्न)। डूंडलोद स्थित तिबारे वाले बालाजी मंदिर सेवा समिति की ओर से कामधेनु गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गौ सेवक गोकुलचंद तोलासरिया की स्मृति में गौवंश को दलिया, गुड़ और हरा चारा खिलाया गया। समिति के अशोक भूत ने कहा कि जन्मदिन, पुण्यतिथि या अन्य शुभ अवसरों पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय गौ सेवा कर इन अवसरों को सार्थक बनाया जा सकता है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में गौ सेवा से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि गोकुलचंद तोलासरिया की स्मृति में उनके परिवारजनों उमादत्त, कमल, संजय और अनिल तोलासरिया ने गौशाला में छोटे गौवंश के लिए 3 लाख 51 हजार रुपए की लागत से टीन शेड और चारदीवारी निर्माण करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में पार्षद मनफूल पूनिया, महेश कुमार अग्रवाल, फूल सिंह पूनिया, भीम सिंह बड़गूजर, सुरेश नुआवाला, बसंत कनोडिया, उमेश मिश्रा, रघुवीर सिंह पंवार, महेश बड़गूजर, शंकरलाल शर्मा, सुभाष भूत, मनोज स्वामी, गोविंद स्वामी, सुभाष गोठवाल, जितेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You might also like