सांसद कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई
सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनूं (नवयत्न)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर झुंझुनूं के माननगर स्थित सांसद कार्यालय में दोनों महापुरुषों की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला एवं पूर्व जिला प्रमुख राजबाला ओला सहित उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को याद किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद बृजेंद्र सिंह ओला एवं पूर्व जिला प्रमुख राजबाला ओला ने सभा को संबोधित किया। सांसद बृजेंद्र सिंह ओला एवं पूर्व जिला प्रमुख राजबाला ओला ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर सांसद बृजेंद्र सिंह ओला एवं पूर्व जिला प्रमुख राजबाला ओला ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रदीप सैनी ने किया व झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमत अली ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सभापति अब्दुला गुलाम नबी अगवान, उपसभापति विरेन्द्र डारा, झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद अजमत अली, पुर्व उपसभापति राकेश झाझडिया वरिष्ठ पार्षद प्रदीप कुमार सैनी, जुल्फिकार खोखर, उम्मेद खान, तौफिक रहमानी, सनी कुमार हालु, मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र भैड़ा, जुबैर सैयद, तौफिक सैयद, दिलदार ठेकेदार, बसंत कुमार, बबलू सारवाण, राहुल जैदिया, मेहमूद अली सैयद, आजम भाटी, इरफान कबाड़ी, आदिल कबाड़ी, लतीफ कबाड़ी, रफिक कबाड़ी, सलीम कबाड़ी, सीताराम गोटड़, इलियास, चंकी सैनी, एडवोकेट दीपक चौधरी, मेहबूब अली, विजयसिंह लाखलाण, रवि चिराणिया, शिशराम काला, अफराज, प्रेम कस्वा, गोपी कुमावत, इमरान तैली और इकबाल राईन सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।