खनीपुरा खेल एकेडमी ने राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में जीते 5 पदक

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। श्रीगंगानगर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली छात्र-छात्रा वुशु प्रतियोगिता में खनीपुरा नि:शुल्क स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल 5 पदक जीतकर सीकर जिले का नाम रोशन किया है। छात्र वर्ग में खनीपुरा खेल मैदान के यश कुमार सेन ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, 56 किग्रा में नवीन यादव ने रजत पदक, 60 किग्रा में देवराज टेलर ने कांस्य पदक जीता। छात्रा वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में शिक्षा यादव ने कांस्य पदक व 48 किलोग्राम भार वर्ग में गायत्री पूनिया ने कांस्य पदक जीता। विजेता दल के लौटने पर एकेडमी में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा मिठाई खिलाकर व माल्यार्पण कर पदक विजेता खिलाड़ियों व प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी समीर मुंडोतिया, जीतेन्द्र नायक, यशवंत सिंह मंगावा, हिमांशु मीना का स्वागत किया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक सतवीर सामोता, नगर पालिका के पार्षद अशोक कुमार सैनी, खनीपुरा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष श्रवण यादव, उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, फूलचंद यादव, सुनील पूनिया, मुरलीधर मंगावा, अध्यापक गोगाराज जांगिड़, प्रधानाध्यापिका हंसा सामोता, अध्यापिका बबीता चौधरी, अंजू, तीजा सैनी, पूनम मौर्य सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी यश कुमार सेन, श्रीनगर में 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वुशु मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर पार्षद अशोक कुमार सैनी ने कहा है कि नगर पालिका की तरफ से जल्दी ही खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधाएं खेल मैदान पर उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

You might also like