गांधी-शास्त्री जयंती पर जाखल स्कूल में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

निसं
बुगाला (नवयत्न)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाखल में शुक्रवार को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य सुनील झाझड़िया ने की। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पारीक ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों एवं आदर्शों से परिचित कराना तथा रचनात्मक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शैतान राम सैनी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

You might also like