अजमीढ़ धाम संरक्षक नरेश नारनोली का दिल्ली में सम्मान

निसं
बुगाला (नवयत्न)। स्वर्णकार चेतना परिवार की ओर से दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में सिंघाना निवासी एवं अजमीढ़ धाम के संरक्षक नरेश नारनोली सहित झुंझुनूं जिले के पांच विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समारोह में नरेश नारनोली को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। आयोजकों ने माल्यार्पण कर उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। नारनोली ने कहा कि स्वर्णकार चेतना परिवार समाज और विद्यार्थियों के सम्मान के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और उनका हौसला बढ़ाना है। उन्होंने आयोजक रमेश सोनी मंडावरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन से यह कार्यक्रम हर वर्ष सफलता की नई सीढ़ी चढ़ रहा है। समारोह में देशभर से विद्यार्थी और समाजबंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

You might also like