पचलंगी मातेश्वरी कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, अंतिम मुकाबला बराबरी पर छूटा

सुमेर मीणा
उदयपुरवाटी (नवयत्न)। पचलंगी गांव में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित मातेश्वरी कुश्ती दंगल में महिला एवं पुरुष पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दंगल में राजस्थान सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दिल्ली और भिवानी के पहलवानों के बीच हुई अंतिम कुश्ती का मुकाबला बराबरी पर रहा। मेले का शुभारंभ राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने की। इस दौरान मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मेलों के आयोजन से आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है और ग्रामीण क्षेत्र की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। मेले में नेकीराम एंड पार्टी की ओर से ऊंट और घोड़े के करतब भी प्रस्तुत किए गए। वहीं रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों ने मेले में जमकर खरीदारी की। कार्यक्रम में झड़ाया बालाजी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास महाराज, उदयपुरवाटी नगर पालिका अध्यक्ष अनुराधा सैनी, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश सैनी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गौतम मारवाल, महावीर यादव, कैप्टन रामनिवास ताखर, डॉ. रामावतार गजराज, सहकारी समिति अध्यक्ष लक्ष्मण कुड़ी, समाजसेवी मुक्तिलाल, रिछपाल कुड़ी, युवा नेता राहुल बड़सरा, महेंद्र तेतरवाल, मानसिंह बड़सरा, सुरेश चोटिया, नथमल टेलर, विकास जांगिड़, हनुमान यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। उदयपुरवाटी थाने के सीआई रामपाल मीणा पुलिस जवानों के साथ मेले में मौजूद रहे। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया एवं सदस्यों ने मेले में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताया।
कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का सम्मान
मेला कमेटी की ओर से सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का सम्मान किया गया। मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया, संयोजक जगदीश जाखड़, डॉ. रामकुमार सिराधना सहित कमेटी सदस्यों ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का शेखावाटी परंपरा के अनुसार स्वागत किया।

You might also like