प्रबल कार्यक्रम में पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जटिया स्कूल का दबदबा

निसं
अलसीसर (नवयत्न)। शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को अलसीसर के जे.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित ‘प्रबलÓ कार्यक्रम की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिसाऊ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के आयशा पुत्री आरिफ हुसैन और अब्दुल रहमान पुत्र आरिफ हुसैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तर पर विजेता का खिताब अपने नाम किया। दोनों विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार और बिसाऊ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्था प्रधान ने कहा कि ‘प्रबलÓ जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर देते हैं। विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ, साथी विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

You might also like