भामाशाह सज्जन अग्रवाल ने बेटियों को बांटी टाई-बेल्ट, वृंदावन से लौटी गाइड्स सम्मानित
कृष्ण कुमार गांधी
सूरजगढ़ (नवयत्न)। पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को भामाशाह सज्जन कुमार अग्रवाल ने 250 छात्राओं के लिए टाई और बेल्ट उपलब्ध करवाए। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को टाई-बेल्ट वितरित किए गए। सामग्री पाकर बेटियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने बताया कि शिक्षक डॉ. अनिल शर्मा ‘अनमोलÓ की प्रेरणा से विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष एवं भामाशाह सज्जन कुमार अग्रवाल ने छात्राओं के लिए यह सामग्री उपलब्ध करवाई है। विद्यालय परिवार ने भामाशाह के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल सुदर्शन शर्मा, गाइड प्रभारी मनीषा सैनी, मनोज कुमारी, कविता कटारिया, प्रतिज्ञा शर्मा, सुनीता शर्मा, माया सैनी सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
वृंदावन से लौटीं 10 गाइड्स का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान वृंदावन में आयोजित शिविर में तृतीय सोपान की ट्रेनिंग पूरी कर लौटीं विद्यालय की 10 गाइड्स और गाइड कैप्टन मनीषा सैनी को विद्यालय परिवार की ओर से मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।