बदलते मौसम में सावधानी से मौसमी बीमारियों से बचाव संभव

निसं
चिराना (नवयत्न)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बदलते मौसम को लेकर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘बदलते मौसम में रखें स्वास्थ्य का ध्यानÓ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र कुमावत ने विद्यार्थियों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। डॉ. कुमावत ने कहा कि मौसम में बदलाव के दौरान शरीर को वातावरण के अनुसार ढलने में समय लगता है। इस दौरान सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, बुखार, एलर्जी, पेट की गड़बड़ी और त्वचा संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं। थोड़ी सावधानी बरतकर इनसे काफी हद तक बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय पर भोजन करने, पर्याप्त नींद लेने, स्वच्छता का ध्यान रखने, नियमित व्यायाम करने और संतुलित आहार को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। विद्यालय के प्राचार्य राजवीर स्वामी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए डॉ. कुमावत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और ज्ञानवर्धन के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए। इस दौरान किशन लाल शर्मा, प्रकाशचंद्र सैनी, बीरबल राम, प्रमिला महला, ममता, अंजू, सुमन, संध्या कुमारी, सपना शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सही उत्तर देकर विष्णु कंवर ने प्रथम तथा गौरव और डिंपल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोपाल को बेस्ट अवॉर्ड के लिए चुना गया। विजेता विद्यार्थियों को डॉ. राजेंद्र कुमावत ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

You might also like