मुकुंदगढ़ पालिका को मिला मोक्ष रथ, बागडोदिया परिवार ने किया सुपुर्द
निसं
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। नगर पालिका को सेवानिवृत्त शिक्षक रामकुमार सिंह डोटासरा की प्रेरणा से संतरा देवी और गोगराज बागडोदिया की स्मृति में उनके पुत्रों जुगल किशोर, पवन कुमार और दिनेश कुमार बागडोदिया ने मोक्ष रथ भेंट किया। यह रथ मृत्यु के बाद पार्थिव देह को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए आमजन के उपयोग में आएगा। इस अवसर पर पालिका परिसर में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, उपाध्यक्ष आरिफ भाटी, भामाशाह मंजू देवी जुगल किशोर बागडोदिया, ज्योतिषाचार्य पंडित ज्ञान प्रकाश सुरोलिया, राजेंद्र प्रसाद भोड़कीवाला, मीना देवी मुरारी लाल सिंघानिया, रामकुमार सिंह डोटासरा, नंदलाल चौधरी और डीएन तुलस्यान अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पार्षदों और कस्बेवासियों ने अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
जन्मभूमि की सेवा के लिए तत्पर रहने की बात
चेयरमैन सत्यनारायण सैनी ने मोक्ष रथ भेंट करने पर बागडोदिया परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भामाशाह इसी तरह अपनी जन्मभूमि से जुड़े रहकर सामाजिक कार्यों में योगदान देते रहें। भामाशाह जुगल किशोर बागडोदिया ने कहा कि जब भी जन्मभूमि की सेवा का अवसर मिलेगा, वे सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया सुपुर्द
समारोह के दौरान पंडित ज्ञान प्रकाश सुरोलिया के आचार्यत्व में अतिथियों ने मोक्ष रथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद इसे नगर पालिका को सुपुर्द किया गया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राजकुमार चेजारा, पार्षद सुमित्रा सैनी, सरिता देवी, अशोक बेरवाल, इकबाल व्यापारी, जुबेर खोखर, मनीष डोटासरा, पूर्व पार्षद अशोक सुरोलिया, राजेंद्र भगराव, सदीक रंगरेज, सुरेंद्र खीचड़, बुधराम वर्मा, युनुश, व्यापार संघ अध्यक्ष पवन पचलंगिया, रमेश टेलर, रामदेव सिंह राठौड़, जयप्रकाश सोहु, मुरारी लाल मुरारका, आदित्यनारायण सुरोलिया, ओपी विर्ख, बालगोविंद बेरीवाला, अशोक मोदी, नितिन बाकरेवाला सहित कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन अमर सिंह धीरज ने किया।