खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आटे के भरे सैंपल

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)19 मई। गोपालपुरा रोड़ पर स्थित एक आटा मिल पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदनलाल बाजिया जांच करने के लिए पहुंचे और गुणवत्ता जानने के लिए आटे के सैंपल भरे। श्याम भोग आटा मिल पर जांच करने जब बाजिया पहुंचे तो वहां पाया के आटे की पैकिंग थैली पर किसी प्रकार के लाईसेंस नंबर, मेनूफेक्चरिंग व एक्सपायरी डेट नहीं लगाई जा रही थी। साथ ही मिल में लाईसेंस नहीं मिला। बाजिया ने आटा मिल के मालिक महेश कुमार नाई को 7 दिनों का नोटिस देकर सभी कमियों पर जवाब तलब किया है।

You might also like