खादी संस्था बचाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन देकर लगाई गुहार

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। ग्राम स्वराज्य समिति लाडनूं संस्था को अवैध विलय को रोकने और एक परिवार के सदस्यों के अवैध पदाधिकारी बनने को रजिस्ट्रार कार्यालय से प्रमाणित करने से रोकने बाबत अध्यक्ष गौतम के.गट्स ने एक दिन का उपवास रखा और कहा कि जब तक सचिव और उपाध्यक्ष चुनाव नहीं हो जाते तब तक लाडनूं के हुसैन खान संस्था के कार्यकारी मुख्य प्रबंधक नियुक्त रहेंगे और राजेंद्र कुमार व्यवस्थापक के रूप में निरन्तर काम करते रहेंगे। संस्था की स्थापना 21-11-1966 में सर्वोदय के लोगों ने गांव में रोजगार और सामाजिक सरोकार के काम के लिए बनी थी। जो काफी समय से आस पास में अपना नाम कमाया। लेकिन कुछ वर्षों में डीडवाना संस्था के सदस्यों ने अपनी मनमानी करते हुए पहले भी जमीन बेच दी। अब इस संस्था को डीडवाना संस्था में विलय करने की साजिश रची जा रही है और इसकी बहुत किमती जमीन पर भी नजर है। संस्था में एक परिवार के सदस्यों के कारण अपनी मनमानी करते हैं। वो अवैध तरीके से रजिस्ट्रार कार्यालय में अपने नए पदाधिकारी बनाए तो उन्हें प्रमाणित करने से रोकने और संस्था के डीडवाना संस्था में अवैध विलय को रोकने के लिए एसडीएम ममता लहुआ केो ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कमल किशोर, विमल कुमार, सुलेमान खान, अब्दुल हमीद, मुस्ताक खान, किशनसिंह आसोटा, छगनलाल सेठी, शौकत मंत्री, इलियास, गफ्फार खान, राधा देवी, छोटी देवी, विमला देवी उपस्थित रहें।

You might also like