सत्यमेव जयते- न्याय की दिशा में बड़ा कदम

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। स्वायत्त शासन विभाग की उच्च स्तरीय समिति तारानगर निवर्तमान चेयरमैन प्रियंका बानो के पद दुरूपयोग प्रकरण की जांच करेगी। पूर्व पार्षद एडवोकेट त्रिलोक रैगर ने मुख्यमंत्री निवास पर सीएमओ के ओएसडी से आग्रह कर तारानगर नगरपालिका अध्यक्ष प्रियंका बानो के विरुद्ध पद के दुरुपयोग की शिकायत मामले में उच्च स्तरीय समिति से निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी, जिसे स्वीकार कर समिति का गठन किया गया है। सीएमओ के निर्देश पर पूर्व में उपखंड अधिकारी, तारानगर द्वारा की गई जांच में अध्यक्ष दोषी पाए गए थे और नोटिस जारी हुआ था। अध्यक्ष द्वारा अधिशाषी अधिकारी से मिली भगत कर बनाई गई गलत रिपोर्ट के आधार पर पुन: जांच का प्रार्थना पत्र मंत्री स्वायत्त शासन विभाग को प्रस्तुत किए जाने पर दो अलग-अलग जांचों में अलग-अलग निर्णय आने के कारण प्रकरण में भ्रम की स्थिति बनी। कार्यालय उपनिदेशक, स्थानीय निकाय विभाग बीकानेर ने भी माना कि तारानगर नगरपालिका से संबंधित प्रकरण में दो पूर्व जांचों में अलग-अलग रिपोर्ट आने के कारण अब राज्य स्तर से उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा जांच होनी चाहिए। एडवोकेट त्रिलोक रैगर ने मुख्यमंत्री से की गई मांग के अनुसार विभागीय स्तर पर सही माना गया जिसको स्वीकार किया गया। समिति अध्यक्ष अतिरिक्त निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग जयपुर होंगे। अब इस समिति द्वारा दोनों जांचों का पुन: परीक्षण कर स्पष्ट अभिशंषा प्रस्तुत की जाएगी, जिससे निष्पक्ष जांच सुनिश्चित होगी।

You might also like